अपराध

बयाना विधायक ऋतु बनावत ने की छवि बदनाम की शिकायत,विधानसभा अध्यक्ष से की शिकायत

By जीतेन्द्र मीना 🕒 17 Jan 2024 👁️ 307 Views ⏳ 1 Min Read
बयाना विधायक ऋतु बनावत ने की छवि बदनाम की शिकायत,विधानसभा अध्यक्ष से की शिकायत

बयाना ( भरतपुर ) । बयाना विधायक ऋतु बनावत ने कुछ लोगों पर अपनी छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है । आरोप है की उनका फोटो अश्लील वीडियो पर लगाकर शेयर किया जा रहा है और उनको बदनाम किया जा रहा है । 

विधायक ऋतु बनावत ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को इसकी शिकायत दी है और अध्यक्ष ने तुरंत ही भरतपुर महानिरीक्षक को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। 

इस मामले पर 23 जनवरी तक विधिक रिपोर्ट भेजने के भी निर्देश दिए है,सोशल मीडिया पर फेक वीडियो अपलोड कर छवि को धूमिल करने का प्रयास करने की शिकायत विधायक की ओर से की गई है । शिकायत में एक ट्विटर ( X ) यूजर का नाम और एक इंस्टाग्राम ( instagram) यूजर का नाम शामिल है ।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply