🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

करौली: डोडा चुरा तस्कर गिरफ्तार, 5 किलो से ज्यादा नशे की खेप जब्त

By समाचार कक्ष 🕒 20 Jun 2025 👁️ 44 Views ⏳ 1 Min Read
करौली: डोडा चुरा तस्कर गिरफ्तार, 5 किलो से ज्यादा नशे की खेप जब्त

राजस्थान के करौली जिले में कुड़गांव थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डोडा चुरा तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर की गई।

थाना अधिकारी चंचल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोकुलपुर मार्ग पर पुलिया के पास दबिश दी और कुड़गांव निवासी राधेश्याम को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 5 किलो 399 ग्राम अवैध डोडा चुरा बरामद हुआ।

पुलिस को आरोपी के पास से नशे के कारोबार से जुड़ी नकदी ₹30,300 और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी मिला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूछताछ जारी है, ताकि तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई चैन का पता लगाया जा सके।


🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply