राजस्थान

हिंडौन सिटी: ऑपरेशन स्मैक आउट में 4 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

By समाचार कक्ष 🕒 16 Jun 2025 👁️ 30 Views ⏳ 1 Min Read
हिंडौन सिटी: ऑपरेशन स्मैक आउट में 4 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन सिटी में पुलिस ने "ऑपरेशन स्मैक आउट" के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सदर थाना पुलिस और डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में भरतपुर के एक गांजा तस्कर पंकज जाट को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से करीब 4 किलो गांजा और एक स्कूटी बरामद की है।

थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा के अनुसार, कलसाड़ा से महू रोड पर पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर रास्ता बदलने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली। तलाशी में प्लास्टिक के कट्टे में 3 किलो 993 ग्राम गांजा मिला।

पुलिस ने गांजा और स्कूटी जब्त कर ली है। तस्कर पंकज जाट से पूछताछ जारी है, ताकि गांजा की तस्करी और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा और डीएसटी प्रभारी देवेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने काम किया। टीम में एएसआई रजन लाल, संजय कुमार, प्रधान, शिवसिंह, श्याम सिंह, अमोल, तथा डीएसटी टीम से आकाश सोलंकी, धर्मवीर सिंह और रवि सिंह शामिल थे।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply