मनोरंजन

Drashti Dhami : दृष्टि धामी शादी के 9 साल बाद बनने वाली हैं मां, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी फैंस को खुशखबरी

By जीतेन्द्र मीना 🕒 14 Jun 2024 👁️ 138 Views ⏳ 1 Min Read
Drashti Dhami : दृष्टि धामी शादी के 9 साल बाद बनने वाली हैं मां, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी फैंस को खुशखबरी

Drashti Dhami Pregnent: फेमस टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने शादी के नौ साल बाद अनाउंस किया है कि वो प्रेग्नेंट हैं। दृष्टि और उनके पति नीरज ने एक वीडियो शेयर करके बताया है कि वो माता-पिता बनने वाले हैं। दृष्टि धामी ने अपने पति संग प्रेग्नेंट होने की गुडन्यूज अलग ही अंदाज में सोशल मीडिया पर आकर दी है। मधुबाला, सिलसिला बदलते रिश्तों का, गीत हुई पराई जैसे टीवी शोज में नजर आईं दृष्टि धामी अब शादी के बाद पहली बार मां बनने जा रही है. एक्ट्रेस ने अपना डिलीवरी मंथ भी बताया है ।

दृष्टि धामी ने आज 14 जून को अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति संग एक गुडन्यूज पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया है। यानि एक्ट्रेस अक्टूबर 2024 में मां बनने जा रही हैं ।

View this post on Instagram

Shared post on

Instagram embed code generator

बता दें, दृष्टि धामी ने साल 2015 में नीरज खेमका से शादी रचाई थी और शादी के नौ साल बाद दृष्टि धामी अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रही हैं ।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply