देश

दिव्यकृति सिंह घुडसवारी में अर्जुन अवॉर्ड पाने वाली बनी पहली महिला, राष्ट्रपति ने दिया अवॉर्ड

By जीतेन्द्र मीना 🕒 10 Jan 2024 👁️ 123 Views ⏳ 1 Min Read
दिव्यकृति सिंह घुडसवारी में अर्जुन अवॉर्ड पाने वाली बनी पहली महिला, राष्ट्रपति ने दिया अवॉर्ड

नई दिल्ली ,9 जनवरी Divyakriti Singh Rathore : नागौर के छोटे से गांव पीह की निवासी दिव्यकृति सिंह (Divyakriti Arjun Award) ने राजस्थान ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन किया है ।

देश को घुड़सवारी में 41 साल के लंबे अंतराल के बाद ऐतिहासिक स्वर्ण पदक दिलाने वाली और भारतीय घुड़सवारी ड्रेसाज टीम की सदस्य नागौर की दिव्यकृति सिंह राठौड़ को इस साल उनके एशियन गेम्स (Asian Games 2023) में शानदार प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया ।

भारतीय खेलों के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, एक कुशल घुड़सवारी एथलीट दिव्यकृति सिंह राठौड़ ने 2023 में चीन में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में ड्रेसेज में टीम स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि न केवल यह दिव्यकृति के लिए एक व्यक्तिगत जीत है। बल्कि इसने एशियाई खेलों में घुड़सवारी स्पर्धाओं में भारत के पहले स्वर्ण पदक का गौरव भी हासिल किया है। 

कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने दिव्यकृति सिंह राठौड़ को बधाई दी है और लिखा है" अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित देश की पहली महिला घुड़सवार बनीं राजस्थान की बेटी दिव्यकृति सिंह जी को बधुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं

आपकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संपूर्ण प्रदेश को गर्व है। मैं आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी दी बधाई और लिखा "

वीरभूमि की बिटिया ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव! 

आज नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा घुड़सवारी में अपने अद्भुत व अद्वितीय खेल कौशल के लिए राजस्थान की बिटिया दिव्यकृति सिंह जी को 'अर्जुन पुरस्कार-2023' से सम्मानित किए जाने पर पूरा प्रदेश गौरवान्वित है। यह शानदार व अविस्मरणीय उपलब्धि आपकी मेहनत, लगन व ध्येयनिष्ठा का परिणाम है। राजस्थान परिवार की ओर से अनंत बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद! जय राजस्थान!

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply