अपराध

Dimple Meena Case : डिंपल मीना के सगे माता पिता और मामा ने ही की हत्या, ललित शर्मा को फसानें की साजिश रची

By जीतेन्द्र मीना 🕒 16 Jun 2024 👁️ 233 Views ⏳ 1 Min Read
Dimple Meena Case : डिंपल मीना के सगे माता पिता और मामा ने ही की हत्या, ललित शर्मा को फसानें की साजिश रची

हिंडौन सिटी ( करौली ) । 10 साल की मूक-बधिर बच्ची की जलने से मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है । बच्ची की मौत जलने से नहीं जहर देने से हुई। सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम को माता-पिता और मामा ने जहर दिया। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर जब डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर लेने के लिए पूछा था तो घरवालों ने लिखित में मना कर दिया था। 

पोस्टमार्टम करने वाली टीम का कहना है कि जिंदा जलाएं जाने के बाद भी मासूम जिंदगी से जंग लड़ रही थी, लेकिन किसी परिचित ने अस्पताल में मासूम को जहर दे दिया। जिससे बच्ची की मौत हो गई। 

भरतपुर रेंज IG राहुल प्रकाश ने बताया- मामले में बच्ची के पिता करनसिंह मीना, मां कमलेशी मीना और मामा राजेश मीना को गिरफ्तार कर लिया गया है । उन्होंने बताया कि 9 मई को मां से झगड़ा होने के बाद बच्ची ने घर से 100 मीटर दूर खेत में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। मां ने बात को छुपाने के लिए पेट्रोल की बोतल को घर में छुपा लिया था और पुलिस को घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी । 

ललित शर्मा को फंसाने की रची थी साजिश : आरोपियों ने खुद को बचाने के लिए खेत मालिक के बेटे ललित शर्मा को फंसाने की साजिश रची। माता-पिता ने सोशल मीडिया से ललित की साल 2015 की फोटो डाउनलोड की थी। अस्पताल में चार दिन 11 से 14 मई तक उसकी फोटो बच्ची को दिखाते रहे। इसके बाद पीड़िता के मामा ने मूक- बधिर एक्सपर्ट से संपर्क किया। उसे बुलाकर 10-12 फोटो दिखाए। लड़की ने ललित की फोटो को पहचाना था। हालांकि पुलिस की जांच में ललित की कोई भूमिका सामने नहीं आई थी। ऐसे में पुलिस का शक घरवालों पर गहरा गया।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply