अपराध

धौलपुर: मारपीट में घायल युवक अंकुश की इलाज के दौरान मौत, परिजन व ग्रामीण बैठे धरने पर

By जीतेन्द्र मीना 🕒 09 Jun 2024 👁️ 130 Views ⏳ 1 Min Read
धौलपुर: मारपीट में घायल युवक अंकुश की इलाज के दौरान मौत, परिजन व ग्रामीण बैठे धरने पर

सरमथुरा ( धौलपुर ) । जिले के सरमथुरा कस्बे के बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे दो भाइयों के साथ पड़ोसी गांव मठ मल्लपुरा में एक समुदाय के लोगों ने बेरहमी से मारपीट कर दी । जिसमे घायल हुए मृतक अंकुश ने ग्वालियर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है ।

शनिवार रात को सरमथुरा कस्बे में पुलिस थाने के सामने परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठ गए । मृतक के भाई प्रेमसिंह मीणा ने बताया कि शुक्रवार शाम को छोटे भाई अंकुश के साथ पाइप नली लेकर सरमथुरा कस्बे से बाइक से गांव लौट रहे थे, रास्ते में मठ मल्लपुरा में जग्गो उर्फ जगदीश, सीताराम, रामनरेश, लालसिंह, कृष्णा, आशाराम, भूरी व औतार ने रास्ता रोक रखा था, जब उन्हें रास्ते से हटने को कहा गया तो आरोपी दोनों भाइयों के साथ मारपीट करने लगे । इस पर दोनों ने पिता व बड़े भाई को मौके पर बुला लिया, लेकिन आरोपियों की तादाद अधिक होने के कारण पिता समेत दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया ।

आरोपियों द्वारा किए गए हमले में अंकुश और बड़ा रतिराम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सरमथुरा सरकारी अस्पताल पर भर्ती कराया गया, लेकिन नाजुक स्थिति होने की वजह से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, अंकुश की सेहत में सुधार नहीं होता देख उसे ग्वालियर रेफर किया गया, जहां शनिवार को अंकुश की उपचार के दौरान ग्वालियर के निजी अस्पताल में मौत हो गई , वहीं रतिराम की स्थिति गंभीर होने पर उसे जयपुर हायर सेंटर रेफर किया गया है ।

परिजन आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, मामले को लेकर थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नामजद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस की 8 टीम आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, मृतक के शव का परिजनों की मौजूदगी में आज रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा, घटना से परिजन और ग्रामीणों में भारी रोष देखा जा रहा है ।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply