राजस्थान

धौलपुर पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश को मासलपुर क्षेत्र के जंगल से गिरफ्तार किया

By समाचार कक्ष 🕒 05 Jun 2025 👁️ 23 Views ⏳ 1 Min Read
धौलपुर पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश को मासलपुर क्षेत्र के जंगल से गिरफ्तार किया

धौलपुर पुलिस ने मासलपुर थाना क्षेत्र के जंगल से 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश अनिरुद्ध उर्फ अनरथ गुर्जर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर थाना बसई डांग में दर्ज दो आपराधिक मामलों में वांटेड था।

मासलपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ज्ञानी का बेड़ा क्षेत्र के जंगल में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने जंगल में दबिश दी और करीब 10 किलोमीटर अंदर जाकर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रजई खुर्द, थाना बसई डांग निवासी अनिरुद्ध उर्फ अनरथ पुत्र बैजनाथ उर्फ भूरा गुर्जर बताया।

इस कार्रवाई को धौलपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना मासलपुर के थानाधिकारी नीरज कुमार शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम ने अंजाम दिया। टीम में हेड कॉन्स्टेबल परमजीत सिंह, कॉन्स्टेबल रवीन्द्र, राजकुमार, राजेन्द्र और प्रदीप सिंह शामिल थे। गिरफ्तार आरोपी को कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।


🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply