चुनाव

Delhi Election Result 2025 : अरविंद केजरीवाल चुनाव हारे, प्रवेश वर्मा 3000 वोट से जीते

By जीतेन्द्र मीना 🕒 08 Feb 2025 👁️ 114 Views ⏳ 1 Min Read
Delhi Election Result 2025 : अरविंद केजरीवाल चुनाव हारे, प्रवेश वर्मा 3000 वोट से जीते

Delhi Election Result 2025 : दिल्ली विधानसभा ( Delhi Constituency ) चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा (Parvesh Sahib Singh) ने नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराकर इतिहास रच दिया है। 8 फरवरी 2025 को दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना में प्रवेश वर्मा ने 3000 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। 

ये भी पढ़ें - Delhi Election Result 2025 : पटपड़गंज सीट से आम आदमी पार्टी के अवध ओझा चुनाव हारे, बीजेपी के रविन्द्र सिंह नेगी जीते 

2013 में राजनीति में प्रवेश :- 

नई दिल्‍ली सीट से बीजेपी विधायक प्रवेश वर्मा ने 2013 में राजनीति में कदम रखा और महरौली विधानसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगानंद शास्त्री को हराकर चर्चा में आए। इसके बाद 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने पश्चिमी दिल्ली से जीत हासिल की और भाजपा में अपनी मजबूत पकड़ बनाई । अब 2025 में उन्होंने नई दिल्ली सीट से जीत दर्ज कर भाजपा को दिल्ली में बड़ी मजबूती प्रदान की है।

यह भी देखे - Delhi Election Result 2025 : बीजेपी के बजरंग शुक्ला चुनाव हारे, आप के अनिल झा वत्स 21,871 वोटों से जीते

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply