देश

भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब सहित 4 देशों की यात्रा पर, ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद पर करेंगे बातचीत

By जीतेन्द्र मीना 🕒 24 May 2025 👁️ 63 Views ⏳ 1 Min Read
भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब सहित 4 देशों की यात्रा पर, ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद पर करेंगे बातचीत

भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया की यात्रा करेगा, जहां वह ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई को प्रदर्शित करेगा। भाजपा सांसद बैजयंत पांडा ने कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले दशक में जो न्यू नॉर्मल सेट किया है कि आतंकवाद के लिए हमारा जीरो टॉलरेंस हैं। ये नया भारत है और हम जरूर प्रतिक्रिया देंगे। जो कोई ऐसा हमला करने के लिए सोच रहे हैं उन्हें सोचना पड़ेगा कि ये उनको बहुत ही महंगा पड़ेगा। ये हम करके दिखाए हैं। भारत ने ये ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दिखाया है...पाकिस्तान के एक के बाद एक उनके झूठ पकड़े जा रहे हैं...पीएम मोदी ने जिस तरह के रिश्ते पूरे दुनियाभर में बनाया है उसका हमें बहुत फायदा मिल रहा है। विभिन्न देश समर्थन और भारत के पक्ष में बोल रहे हैं... विभिन्न ग्रुप अभी जो जा रहे हैं उनका यही संदेश रहेगा और सबसे बड़ा संदेश भारत की एकता का है "

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "मैं ग्रुप 1 का हिस्सा हूं जिसका नेतृत्व भाजपा सांसद बैजयंत पांडा कर रहे हैं...सबसे पहले हम बहरीन जाएंगे। फिर हम कुवैत जाएंगे, फिर सऊदी अरब और अंत में अल्जीरिया जाएंगे...पहलगाम की दर्दनाक घटना, हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान आतंकवादी शिविर चला रहा है और उनका समर्थन कर रहा है। ये आतंकवादी भारत में आते हैं और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देते हैं। हम इन चारों देशों से इन चीजों के बारे में बात करेंगे।"

भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में शामिल भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने कहा, "जिस तरह से हम आतंकवाद से जूझ रहे हैं और जहां हम जा रहे हैं...तो उनको आतंकवाद की परिभाषा पता है क्योंकि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है। पहलगाम की घटना एक अलग घटना है जहां धर्म के आधार पर पहली बार मारा गया...हम इन बातों को रखेंगे..और जब हम लौट के आएंगे तो मुझे लगता है कि माहौल पूरे दुनिया में पाकिस्तान के खिलाफ होगा.."

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply