राजस्थान

दौसा पुलिस की बड़ी कामयाबी: एक साल से लापता भाई-बहन प्रयागराज से दस्तयाब

By समाचार कक्ष 🕒 13 Jun 2025 👁️ 35 Views ⏳ 1 Min Read
दौसा पुलिस की बड़ी कामयाबी: एक साल से लापता भाई-बहन प्रयागराज से दस्तयाब

दौसा की सदर थाना पुलिस और मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक साल से लापता 10 वर्षीय बालक और 7 वर्षीय बालिका को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सुरक्षित बरामद कर लिया है। इन बच्चों की गुमशुदगी पर ₹20,000 का इनाम घोषित किया गया था।

इस मामले में 6 जून 2024 को एक परिवादी ने रिपोर्ट दी थी कि 29 मई को उसके दोनों बच्चे अचानक घर से गायब हो गए थे। रिपोर्ट के आधार पर एसपी सागर राणा के निर्देश पर डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा, थानाधिकारी रविंद्र सिंह और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने टीम बनाकर जांच शुरू की।

पुलिस ने जयपुर, अलवर, हरियाणा, दिल्ली और यूपी में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। आखिरकार मानव तस्करी यूनिट के सहयोग से प्रयागराज में दोनों बच्चों को दस्तयाब कर लिया गया। इस सफलता में एएसआई दीपक कुमार शर्मा की विशेष भूमिका रही। हेड कांस्टेबल प्रहलाद, कांस्टेबल मुकेश और कांस्टेबल रेखा ने भी सक्रिय सहयोग दिया।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply