🕒 24 May 2026, Sunday
क्रिकेट

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और पत्नी देविशा ने साथ मनाया करवा चौथ

By विजेन्द्र कुमार मीना 🕒 11 Oct 2025 👁️ 36 Views ⏳ 1 Min Read
क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और पत्नी देविशा ने साथ मनाया करवा चौथ

करवा चौथ के पावन अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी ने भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। पूरे दिन बिना अन्न-जल के उपवास करने के बाद उन्होंने रात को चांद के दर्शन कर व्रत खोला।

इस खास मौके पर देविशा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सूर्यकुमार यादव के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें दोनों की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है। रेड थीम में तैयार इस कपल ने अपने आउटफिट से सभी का ध्यान खींचा — देविशा ने लाल रंग का ट्रेडिशनल सूट पहना, जबकि सूर्यकुमार भी लाल कुर्ते में काफी जंच रहे थे।

एक फोटो में छत पर सजी हुई करवा चौथ की थाली और चलनी भी नज़र आई, जिसमें पानी का लोटा भी रखा गया था। तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर खुशी और प्यार साफ झलक रहा था।

करवा चौथ का यह खास दिन इस क्रिकेट कपल के लिए यादगार बन गया, और फैंस ने भी सोशल मीडिया पर इनकी जोड़ी को खूब प्यार दिया।

🏷️ Tags: #
Author

विजेन्द्र कुमार मीना

Sports Journalist

Comments (0)

Leave a Reply