देश

Corona Virus Update: देश में 2710 कोविड संक्रमित मरीज, तेजी से बढ़ रहे है मामले

By जीतेन्द्र मीना 🕒 31 May 2025 👁️ 61 Views ⏳ 1 Min Read
Corona Virus Update: देश में 2710 कोविड संक्रमित मरीज, तेजी से बढ़ रहे है मामले

Covid-19 Cases In India: देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले 5 दिनों में कोविड के 1700 मामले सामने आए हैं । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के 30 मई, 2025, 08:00 बजे सुबह तक के नवीनतम अपडेट के अनुसार, सक्रिय संक्रमणों की संख्या 2,710 तक पहुंच गई है। देश में सबसे अधिक सक्रिय कोविड-19 मामले केरल में हैं, जहां संक्रमित मरीजों के 1,147 मामले हैं, इसके बाद महाराष्ट्र में 424 मामले, दिल्ली में 294 मामले और गुजरात में 223 मामले हैं। दिल्ली में कोरोना से पहली मौत भी दर्ज की गई है ।

कोरोना मामलों की वृद्धि पर, पूर्व WHO मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने कहा, "इससे डरने की जरूरत नहीं है, कोरोनावायरस भविष्य में भी हमारे साथ ही रहेगा। हम कुछ महीनों के अंतराल में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखेंगे। हालांकि, हमारे पास एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली है, और टीकाकरण भी हमें मजबूत रखता है। यही कारण है कि अब कोरोनावायरस के कारण होने वाला संक्रमण बहुत हल्का है।"

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply