राजस्थान

करौली में राहुल सैन प्रकरण को लेकर बढ़ा विवाद, पूर्व सभापति डॉ. राजरानी शर्मा ने एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

By जीतेन्द्र मीना 🕒 22 May 2026 👁️ 10 Views ⏳ 1 Min Read
करौली में राहुल सैन प्रकरण को लेकर बढ़ा विवाद, पूर्व सभापति डॉ. राजरानी शर्मा ने एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

Karauli News: करौली नगर परिषद की पूर्व सभापति डॉ. राजरानी शर्मा ने शुक्रवार को करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल को ज्ञापन सौंपकर नगर परिषद कर्मचारी राहुल सैन से जुड़े मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।

ज्ञापन में डॉ. शर्मा ने कहा कि उनके परिवार को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद से जुड़े कुछ लोगों द्वारा मिलकर उनके परिवार की छवि खराब करने की कोशिश की गई है।

पूर्व सभापति ने बताया कि नगर परिषद कर्मचारी राहुल सैन पर पहले भी भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप लगते रहे हैं और इन गतिविधियों पर रोक लगाने के प्रयास किए गए थे। इसी कारण नाराज होकर उनके खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया।

डॉ. शर्मा का कहना है कि यह मामला राजनीतिक दबाव और व्यक्तिगत द्वेष के चलते खड़ा किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सभापति प्रतिनिधि अमीनुद्दीन के प्रभाव में आकर कार्रवाई की गई और सोशल मीडिया के माध्यम से उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश हुई।

ज्ञापन में पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply