उत्तर प्रदेश

लखनऊ में सिपाही की पत्नी ने की आत्महत्या, दहेज उत्पीड़न और पति पर गंभीर आरोप

By जीतेन्द्र मीना 🕒 27 Jul 2025 👁️ 40 Views ⏳ 1 Min Read
लखनऊ में सिपाही की पत्नी ने की आत्महत्या, दहेज उत्पीड़न और पति पर गंभीर आरोप

उत्तरप्रदेश । लखनऊ के बख्शी का तालाब (BKT) क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। स्थानीय थाने में तैनात सिपाही अनुराग सिंह की पत्नी सौम्या ने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या से पहले सौम्या ने इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक वीडियो शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सौम्या ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई और अपने साथ हो रहे उत्पीड़न का जिक्र किया।

चार महीने पहले ही थी लव मैरिज 

सौम्या और अनुराग सिंह की शादी चार महीने पहले लव मैरिज के रूप में हुई थी। लेकिन शादी के बाद सौम्या को ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि अनुराग के परिवार वाले दहेज न लाने के कारण सौम्या से नाराज थे और उसे लगातार ताने देते थे। इतना ही नहीं, सौम्या ने अपने वीडियो में आरोप लगाया कि पति अनुराग उस पर दूसरी शादी का दबाव डाल रहा था और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था।

ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

सौम्या के परिवार का कहना है कि ससुराल वालों की दहेज की मांग और लगातार उत्पीड़न के कारण वह मानसिक रूप से टूट चुकी थी। अनुराग का परिवार थाने परिसर में ही रहता है, फिर भी सौम्या की पीड़ा किसी के ध्यान में नहीं आई। सौम्या के वायरल वीडियो में उसने ससुराल वालों और पति के व्यवहार का जिक्र करते हुए अपनी व्यथा बयां की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सौम्या का इंस्टाग्राम वीडियो इस जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकता है। पुलिस ने अनुराग और उसके परिवार वालों से पूछताछ शुरू की है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सौम्या को आत्महत्या के लिए किस हद तक मजबूर किया गया।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply