राजनीति

टीकाराम जूली को कांग्रेस ने बनाया प्रतिपक्ष नेता, गोविंद सिंह डोटासरा रहेंगे प्रदेशाध्यक्ष

By जीतेन्द्र मीना 🕒 16 Jan 2024 👁️ 101 Views ⏳ 1 Min Read
टीकाराम जूली को कांग्रेस ने बनाया प्रतिपक्ष नेता, गोविंद सिंह डोटासरा रहेंगे प्रदेशाध्यक्ष

जयपुर, 16 जनवरी । अलवर ग्रामीण से विधायक और पूर्व वंत्री टीकाराम जूली को कांग्रेस ने प्रतिपक्ष नेता बनाया है। मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने ये आदेश जारी किए। कांग्रेस ने इस बार नेता प्रतिपक्ष के रूप में दलित चेहरे को जिम्मेदारी दी है। जो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेहद करीबी माने जाते हैं। राजस्थान के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी दलित नेता को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

इससे पहले बीजेपी -कांग्रेस में से किसी ने दलित नेता को प्रतिपक्ष का नेता नहीं बनाया था। इसके साथ ही गोविंदसिंह डोटासरा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने रहेंगे। टीकाराम जूली अलवर ग्रामीण विधानसभा से लगातार तीसरी पर चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। गहलोत सरकार में पहले राज्यमंत्री और उसके बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। टीकाराम जूली भंवर जितेंद्रसिंह के बेहद नजदीकी माने जाते हैं। कहा जा रहा है कि जूली को प्रतिपक्ष नेता बनाने में भंवर जितेंद्रसिंह का बड़ा रोल हैं।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply