🕒 24 May 2026, Sunday
चुनाव

आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर कांग्रेस ने शिकायत दर्ज कराई

By विनोद टाटीवाल 🕒 24 Oct 2023 👁️ 201 Views ⏳ 1 Min Read
आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर कांग्रेस ने शिकायत दर्ज कराई

जयपुर। भाजपा द्वारा सत्ता का खुलेआम दुरूपयोग करने को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव ललित तुनवाल के नेतृत्व में प्रदेश के चीफ इलेक्शन ऑफिसर प्रवीण गुप्ता से मिलकर आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने विधानसभा चुनाव में प्रशासनिक अधिकारियों को प्रचार करने का आदेश निकाला है,  भाजपा पहले सेना और अब अधिकारियों को ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में ‘रथ प्रभारी’ बना रही है।

प्रतिनिधिमण्डल में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, उपभोक्ता मामले विभाग केबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, मुख्यमंत्री के OSD लोकेश शर्मा, डॉ. अर्चना शर्मा सहित शामिल हुए।

भाजपा द्बारा सत्ता का खुलेआम दुरूपयोग किया जा रहा है। दिनांक 22 अक्टूबर को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस संगठन ने प्रदेश के चीफ इलेक्शन ऑफिसर से मिलकर आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर शिकायत दर्ज कराई।

🏷️ Tags: #BJP #RAJASTHAN #CONGRESS #
Author

विनोद टाटीवाल

Journlist by Choice . @Missionkiawaaz Ex. @Dalittimes, @MediaManthan
Independent Journalist in Daily Hunt, Lallanpost, Youth ki Awaaz
State President of JK Foundation.
Contact No. - 8562884115

Comments (0)

Leave a Reply