राजस्थान

सपोटरा ( करौली ) : 21 करोड़ की लागत से बन रही सड़क की मिली शिकायत, निरीक्षण करने विधायक पहुंचे

By जीतेन्द्र मीना 🕒 28 Dec 2023 👁️ 159 Views ⏳ 1 Min Read
सपोटरा ( करौली ) : 21 करोड़ की लागत से बन रही सड़क की मिली शिकायत, निरीक्षण करने विधायक पहुंचे

सपोटरा ( करौली ), 28 दिसंबर  : सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने विधानसभा क्षेत्र सपोटरा के आमजन द्वारा प्रतिदिन सड़कों के निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री उपयोग करने को लेकर मिल रही शिकायतों को लेकर आज विधानसभा क्षेत्र सपोटरा में 21 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित रानेटा से हाड़ौती सड़क मार्ग का पीडब्ल्यूडी के उच्च अधिकारियों के साथ जाकर सड़क की मौके पर कोर कटिंग के माध्यम से तुरंत जांच करवाकर सड़क की क्वालिटी को जाना। 

विधायक ने इस दौरान उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस तरह की सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं चलेगी और लापरवाही करने वालों पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply