उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही: धराली गांव में मचा हड़कंप, 60 से ज्यादा लोग लापता
उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। हर्षिल घाटी के धराली गांव में सोमवार देर रात बादल फट गया, जिससे पूरे इलाके में भारी तबाही मच गई। प्राकृतिक आपदा के इस भयावह मंजर में करीब 12 लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है, जबकि 60 से अधिक लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि महज 20 सेकंड के भीतर किस तरह पूरा गांव तबाही की चपेट में आ गया। पानी के तेज बहाव और मलबे के बीच लोग चीखते-चिल्लाते नज़र आए, जिससे हालात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
उत्तरकाशी में जल प्रलय का भयानक Video –
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 5, 2025
बादल फटने पर किस तरह पानी का सैलाब पहाड़ों से आया। होटल–घर कैसे ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। सिर्फ चीख–पुकार मची है। पूरा Video देखिए... pic.twitter.com/wDD6NfOaB3
राहत और बचाव कार्य जारी
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर राहत कार्यों में जुटी हुई हैं। खराब मौसम और दुर्गम इलाके की वजह से बचाव अभियान में मुश्किलें आ रही हैं, लेकिन प्रशासन लगातार प्रयासरत है।
स्थानीय लोगों की अपील
घटना के बाद स्थानीय लोग प्रशासन से एयर रेस्क्यू की मांग कर रहे हैं, क्योंकि कई लोग अब भी पहाड़ों और मलबे में फंसे हो सकते हैं। क्षेत्र में बिजली और संचार सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।
-
Comments (0)
Leave a Reply