🕒 24 May 2026, Sunday
उत्तराखंड

उत्तरकाशी के बड़कोट में बादल फटा, होटल साइट पर काम कर रहे 9 मजदूर लापता

By जीतेन्द्र मीना 🕒 29 Jun 2025 👁️ 72 Views ⏳ 1 Min Read
उत्तरकाशी के बड़कोट में बादल फटा, होटल साइट पर काम कर रहे 9 मजदूर लापता

उत्तराखंड। उत्तरकाशी जिले के बड़कोट क्षेत्र में शनिवार को भारी बारिश और बादल फटने से भयंकर तबाही मच गई। इस प्राकृतिक आपदा का असर खासतौर पर बलिगढ़ स्थित एक निर्माणाधीन होटल साइट पर पड़ा, जहां पर काम कर रहे 9 मजदूर लापता हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए NDRF (नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) और SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीमों को तुरंत रेस्क्यू कार्य में लगा दिया है।

बादल फटने से मची भारी तबाही

उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र में शनिवार को मौसम ने एक खतरनाक रूप लिया जब अचानक बादल फटने से इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए। बादल फटने के कारण नदियों और नालों में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे आसपास के इलाके में भारी तबाही मच गई। इस घटना के बाद, बलिगढ़ क्षेत्र में स्थित एक निर्माणाधीन होटल साइट की मिट्टी और मलबा बहकर साइड में जमा हो गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूरों की जान संकट में पड़ गई।

होटल साइट पर काम कर रहे 9 मजदूर लापता

होटल निर्माण में लगे मजदूरों को मलबे में दबने का खतरा था। हादसे के बाद से 9 मजदूरों का कुछ पता नहीं चल सका। बता दें कि घटना यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड़ ओजरी डाबरकोट के बीच सिलाई बैंड के पास घटी है. जहां देर बादल फटा और वहां टेंट लगाकर रह रहे 8 से 9 मजदूर बह गए. जो लापता हैं, सभी मजदूर नेपाली बताए जा रहे है। स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया, लेकिन खराब मौसम और मलबे के कारण राहत कार्य में कठिनाई आ रही है। प्रशासन ने मृतकों की संख्या का अनुमान नहीं जताया है, लेकिन माना जा रहा है कि स्थिति और खराब हो सकती है।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply