राजस्थान

बाड़ी: 10 साल के बच्चे के हाथ से चोरों ने दिनदहाड़े छीना मोबाइल, CCTV में कैद हुई वारदात

By समाचार कक्ष 🕒 10 Jun 2025 👁️ 38 Views ⏳ 1 Min Read
बाड़ी: 10 साल के बच्चे के हाथ से चोरों ने दिनदहाड़े छीना मोबाइल, CCTV में कैद हुई वारदात

राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी कस्बे में दिनदहाड़े चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। छपेटी पाड़ा मोहल्ले में दो चोरों ने घर में घुसकर 10 वर्षीय बच्चे के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि घटना घर के अंदर हुई और वो भी तब, जब बच्चा मोबाइल पर गेम खेल रहा था।

कैसे हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला छपेटी पाड़ा निवासी प्रदीप शर्मा का बेटा मंगलवार दोपहर घर के कमरे में खिड़की के पास बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इसी दौरान दो युवक गली में आए। गली सुनसान देख एक चोर ने खिड़की से अंदर घुसकर बच्चे के हाथ से मोबाइल छीन लिया, जबकि दूसरा चोर बाहर निगरानी करता रहा।

बच्चा चोरों के पीछे भागा, लेकिन दोनों मौके से फरार हो गए।

CCTV में कैद हुई वारदात

घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में दोनों चोर गली में घूमते हुए, खिड़की से अंदर घुसते और फिर कुछ ही सेकंड में बाहर भागते नजर आ रहे हैं। इससे पहले चोरों ने इलाके की रेकी की थी, ये भी फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़ित पिता प्रदीप शर्मा ने बाड़ी कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है।

लोगों की मांग: गश्त बढ़ाए पुलिस

स्थानीय निवासियों ने पुलिस से मांग की है कि रिहायशी इलाकों में दिन और रात दोनों समय में गश्त बढ़ाई जाए ताकि चोरों के हौसले पस्त हों। मोहल्ले में इस घटना के बाद लोग सतर्क हो गए हैं।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply