राजस्थान

भरतपुर स्टेट हाइवे पर चेतक डिफेंस अकादमी के संचालक भल्लू सिंह गुर्जर की कार से हुआ एक्सीडेंट, तीन की मौत

By जीतेन्द्र मीना 🕒 06 Feb 2025 👁️ 237 Views ⏳ 1 Min Read
भरतपुर स्टेट हाइवे पर चेतक डिफेंस अकादमी के संचालक भल्लू सिंह गुर्जर की कार से हुआ एक्सीडेंट, तीन की मौत

भरतपुर : बयाना - भरतपुर स्टेट हाईवे पर चेतक डिफेंस अकादमी के संचालक भल्लू सिंह गुर्जर की कार ट्रेलर से टकराई, कार में सवार लोग कुंभ स्नान के लिए जा रहे थे । इस भीषण हादसे में पुलिस ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है । चेतक डिफेंस अकादमी के संचालक भल्लू सिंह गुर्जर कुम्भ स्नान के लिये जा रहे थे, टक्कर के बाद अनियंत्रित ट्रेलर खाद बीज की दुकान मे घुस गया । वीरमपुरा टोल के पास की ये घटना है । हादसे में भल्लू सिंह गुर्जर की हालत गंभीर बनी हुई है, उपचार जारी है। भल्लू सिंह के हाथ में फैक्चर हुआ है, भरतपुर के राज ट्रॉमा हॉस्पिटल में भर्ती है ।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply