बिहार चुनाव 2025

तेजस्वी यादव का चुनावी वादा: वैश्य समाज को बताया बिहार की रीढ़, दिए कई आश्वासन

By जीतेन्द्र मीना 🕒 29 Jun 2025 👁️ 71 Views ⏳ 1 Min Read
तेजस्वी यादव का चुनावी वादा: वैश्य समाज को बताया बिहार की रीढ़, दिए कई आश्वासन

पटना | 29 जून 2025: जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नजदीक आ रहे हैं, राज्य की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्षी नेता और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार पर करारा हमला बोला है।

पटना के बापू सभागार में आयोजित वैश्य सम्मेलन में तेजस्वी ने पूरे राज्य से आए वैश्य समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित किया और महागठबंधन की सरकार बनने पर व्यापारियों, युवाओं और गरीबों के लिए कई वादे किए।

नीतीश सरकार पर तीखा हमला

तेजस्वी यादव ने कहा कि बीते 20 वर्षों में नीतीश सरकार ने बिहार को सिर्फ पलायन, बेरोजगारी और अपराध दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “विकास के नाम पर सिर्फ वादे हुए, जमीनी हकीकत में बिहार पिछड़ता ही गया।”

वैश्य समाज को बताया बिहार की रीढ़

तेजस्वी ने वैश्य समाज को बिहार की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज को समृद्ध बनाया और अब समय आ गया है कि वे बिहार को एक नई दिशा दें।

सभा में उन्होंने कहा:

 ‘बनिया’ का मतलब होता है ‘बनिए’, कुछ बिगाड़िए नहीं। आपने व्यापार को बनाया, समाज को संवारा, अब बिहार को बनाने की बारी है।

चुनावी वादे और योजनाएं

महागठबंधन की सरकार बनने पर तेजस्वी यादव ने जिन वादों का ऐलान किया, उनमें शामिल हैं:

  • स्मार्ट मीटर हटाकर 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देना।
  • गैस सिलेंडर के दाम ₹1200 से घटाकर सस्ती दरों पर उपलब्ध कराना।
  • व्यापारियों को हरसंभव मदद और सुविधा देने का वादा।
  • इंडस्ट्रियल क्लस्टर और टेक्सटाइल पार्क की स्थापना, जिससे छोटे-मोटे उद्योग और व्यवसाय को बढ़ावा मिले।
  • युवाओं के लिए रोजगारपरक योजनाएं और व्यापारिक स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देने की बात भी कही गई।
🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply