🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

केबिनेट मंत्री भजन लाल जाटव एवं डॉ सुभाष गर्ग राज्य मंत्री अभिनन्दन समारोह आज भरतपुर में

By पिन्टू सोनवाल 🕒 24 Sep 2023 👁️ 101 Views ⏳ 1 Min Read
केबिनेट मंत्री भजन लाल जाटव एवं डॉ सुभाष गर्ग राज्य मंत्री अभिनन्दन समारोह आज भरतपुर में

भरतपुर: बौद्ध जागृति मंच सेवा संस्थान के तत्त्वाधान में प्रियजन सहर्ष निवेदन है कि हम सभी के लाडले राजस्थान में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का जाल बिछाने वाले विकास पुरुष भजन लाल जाटव केबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार एव भरतपुर के विकास पुरुष माननीय डा. सुभाष गर्ग साहब राज्य मंत्री, lराजस्थान सरकार द्वारा सामाजिक हितार्थ गरीब और जरूरतमंद बच्चों के उत्साह वर्धन, अध्ययन और छात्रावास हेतु आपकी विश्वस्त संस्था बौद्ध जागृति मंच सेवा संस्था(पंजीकृत )की मांग पर 1000 वर्गमीटर क्षेत्रफल का एक भूखण्ड रियायती दर पर दिलवाने का श्रम किया है।

 अतः इस उपलक्ष्य में संस्था द्वारा मंत्री जी का नागरिक अभिनंदन दिनांक 24 सितंबर 2023 को दोपहर बाद 2 बजे रमेश चंद वर्मा ,फार्म हाउस सूर्या सिटी के पीछे, चांदमारी नगला रोड, मारुति नन्दन बी. एड.कॉलेज के पास, भरतपुर में किया जा रहा है।अतः आपसे निवेदन है कि सामाजिक हर्ष के इस शुभ अवसर पर समाज के सभी नागरिक पधारकर माननीय मंत्री जी का स्वागत कर कार्यक्रम को सफल बनायें।

🏷️ Tags: #
Author

पिन्टू सोनवाल

Pintu Sonwal A News Report Writer At Mission Ki Awaaz.

Comments (0)

Leave a Reply