राजस्थान

भरतपुर के विमल कुंज में लाखों की चोरी, डॉग स्क्वायड की मदद से तलाश शुरू

By समाचार कक्ष 🕒 14 Jun 2025 👁️ 17 Views ⏳ 1 Min Read
भरतपुर के विमल कुंज में लाखों की चोरी, डॉग स्क्वायड की मदद से तलाश शुरू

भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में स्थित विमल कुंज कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। मकान मालिक रतन शर्मा की मां हरिद्वार यात्रा पर थीं। जब वे वापस लौटीं तो मकान के गेट और अलमारियों के ताले टूटे मिले।

घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। रतन शर्मा ने तुरंत मथुरा गेट थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड की सहायता से चोरों की तलाश शुरू की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आसपास के इलाके में जांच तेज कर दी गई है।

सीओ पंकज ने बताया कि चोरी की वारदात की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम गठित की गई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ स्थानीय मुखबिरों से भी जानकारी जुटा रही है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply