राजस्थान

जैसलमेर में बाइक चोरी का खुलासा, बाड़मेर से शातिर चोर लालाराम गिरफ्तार, 5 बाइक बरामद

By समाचार कक्ष 🕒 16 Jun 2025 👁️ 23 Views ⏳ 1 Min Read
जैसलमेर में बाइक चोरी का खुलासा, बाड़मेर से शातिर चोर लालाराम गिरफ्तार, 5 बाइक बरामद

जैसलमेर पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुलासा’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी लालाराम (23), निवासी झणकली, थाना गिराब, जिला बाड़मेर को बाड़मेर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से जोधपुर और जैसलमेर से चोरी की गई 5 बाइकें बरामद की हैं।

कोतवाली थाना अधिकारी प्रेमदान रतनू ने बताया कि आरोपी अपनी ऐशोआराम की जिंदगी के लिए बाइक चोरी करता था और उन्हें बेच देता था। 19 मई को शिवकरण विश्नोई (ग्राम विकास अधिकारी) ने अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत कोतवाली में दर्ज करवाई थी। जांच के दौरान CCTV फुटेज की सहायता से पुलिस ने आरोपी की पहचान की और टीम गठित कर बाड़मेर से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने 7 बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। उसने अलग-अलग जगहों से बाइक चुराकर उन्हें बेचने का खुलासा किया है।

इस कार्रवाई में थाना अधिकारी प्रेमदान, हेड कॉन्स्टेबल दिनेश चारण, शिव प्रताप, जस भारती, दीपेंद्र सिंह, कालूराम, विरम सिंह, हिंगलाजदान, मामराज (विशेष भूमिका), धारासिंह, जय प्रकाश, महेंद्रसिंह, प्रेमसिंह, जुगताराम, धर्मेंद्र प्रसाद, हजारसिंह (डीसीआरबी) और अभय कमांड की टीम शामिल रही।

पुलिस अब आरोपी से नेटवर्क और खरीददारों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply