बिहार चुनाव 2025

बिहार में इतनी भ्रष्ट, लापरवाह और कामचोर पुलिस कभी भी नहीं रही, नीतीश कुमार पर लालू यादव का हमला

By जीतेन्द्र मीना 🕒 10 Jun 2025 👁️ 94 Views ⏳ 1 Min Read
बिहार में इतनी भ्रष्ट, लापरवाह और कामचोर पुलिस कभी भी नहीं रही, नीतीश कुमार पर लालू यादव का हमला

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासी जंग तेज हो गई है । आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने पोस्ट के जरिए आंकड़ों को दिखाते हुए बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया है, उन्होंने सीधे तौर पर इसके लिए नीतीश कुमार और बीजेपी को दोषी ठहराया है । उन्होंने अपने पोस्ट में पुलिस-प्रशासन को भी आड़े हाथों लिया है ।

लालू प्रसाद यादव ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है " नीतीश बतावें कि शाम पाँच बजे से पहले घर में घुसकर ही कितनी हत्याएं हो रही है? क्या नीतीश जानते, पहचानते व समझते है कि उनके शासनकाल में आधिकारिक आँकड़ों में 65,000 हत्याएं हुई है? 65,000 लोगों की हत्याएं हुई है 65,000! नीतीश-बीजेपी ने विधि व्यवस्था का दम ही नहीं निकाला बल्कि उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। बिहार में इतनी भ्रष्ट, लापरवाह और कामचोर पुलिस कभी भी, कभी भी नहीं रही। बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर नीतीश सरकार को निशाने पर लिया है

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply