बिहार चुनाव 2025: NDA में सीटों का बंटवारा तय, JDU और BJP के बीच बराबरी का फॉर्मूला
Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं, और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला तय कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, आगामी चुनाव में एनडीए की साझेदार पार्टी जेडीयू और बीजेपी के बीच लगभग बराबरी का सीट बंटवारा होगा। राज्य विधानसभा की कुल 243 सीटों में जेडीयू और बीजेपी के बीच सीटों की संख्या को लेकर चर्चा लंबे समय से चल रही थी, और अब यह स्पष्ट हो चुका है कि दोनों पार्टियां चुनाव में समान रूप से ताकत लगाएंगी।
लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर है कि एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है। जिसमें नीतीश कुमार की जेडीयू और बीजेपी को बराबर सीटें मिलने की उम्मीद है। जिसमें जदयू को 102 से 103 सीटों, और भाजपा को 101 से 102 सीटों देने पर सहमति बनी है। वहीं एनडीए के अन्य सहयोगी दल चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को 25 से 28 सीटें, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को 6 से 7 और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 से 5 सीटें देने का फॉर्मूला सेट हुआ है। हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है
इस बंटवारे से बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ आ सकता है। अब यह देखना होगा कि क्या इस समान सीट बंटवारे से एनडीए को राज्य में सत्ता की दोबारा वापसी होगी या फिर महागठबंधन के खिलाफ मुकाबला करना कठिन हो सकता है। इस बीच, बिहार के राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि सीट बंटवारे के बाद अब बीजेपी और जेडीयू को अपनी-अपनी चुनावी रणनीतियों पर भी ध्यान देना होगा, ताकि वे राज्य के मतदाताओं को अपनी ओर खींच सकें।
फिलहाल, बिहार चुनाव के माहौल में हर कोई अपनी-अपनी स्थिति को मजबूत करने की कोशिशों में लगा हुआ है और अब यह देखना होगा कि एनडीए का यह समान सीट बंटवारा कितनी सफलता दिलाता है।
Comments (0)
Leave a Reply