बिहार चुनाव 2025

बिहार चुनाव 2025: सीट बंटवारे पर सियासी पेच, गठबंधनों में बढ़ी खींचतान

By जीतेन्द्र मीना 🕒 11 Oct 2025 👁️ 60 Views ⏳ 1 Min Read
बिहार चुनाव 2025: सीट बंटवारे पर सियासी पेच, गठबंधनों में बढ़ी खींचतान

Bihar Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की तैयारियां जोरों पर हैं और नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई है। हालांकि, राज्य की दो प्रमुख राजनीतिक गठबंधनों—राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और इंडिया गठबंधन—में सीटों के बंटवारे को लेकर अभी भी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में बेचैनी और असमंजस का माहौल बना हुआ है।

NDA में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी की मांगों और बयानों से पहले ही गठबंधन के भीतर तनाव साफ झलक रहा है। इस बीच, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता उपेंद्र कुशवाहा ( Upendra Kushwaha ) ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हलचल और बढ़ा दी है।

कुशवाहा ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा,

"इधर-उधर की खबरों पर मत जाइए। वार्ता अभी पूरी नहीं हुई है। इंतजार कीजिए...! मीडिया में कैसे खबर चल रही है, मुझको नहीं पता। अगर कोई खबर प्लांट कर रहा है तो यह छल है, धोखा है। आप लोग ऐसे ही सजग रहिए।"

उनके इस बयान ने राजनीतिक पंडितों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या सीटों को लेकर अंदरूनी खींचतान अपने चरम पर है? क्या कुछ दल गठबंधन से अलग होने का मन बना रहे हैं? इन सवालों का जवाब आने वाले दिनों में सामने आएगा, लेकिन फिलहाल इतना तय है कि बिहार की राजनीति में उबाल अब तेजी से बढ़ रहा है।

🏷️ Tags: #Bihar Elections 2025
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply