बिहार चुनाव 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग ने शुरू की तैयारियां, मतदाता सूची सुधार और अधिकारियों की ट्रेनिंग पर जोर

By जीतेन्द्र मीना 🕒 07 Jun 2025 👁️ 96 Views ⏳ 1 Min Read
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग ने शुरू की तैयारियां, मतदाता सूची सुधार और अधिकारियों की ट्रेनिंग पर जोर

Bihar Election 2025 : बिहार में 2025 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियों की शुरुआत कर दी है। राज्यभर में मतदाता सूची को अद्यतन करने का कार्य तेज़ी से चल रहा है, साथ ही चुनाव प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों को प्रशिक्षण देने की योजना पर भी तेजी से काम किया जा रहा है।

चुनाव आयोग के अनुसार, पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए यह आवश्यक है कि मतदाता सूची पूरी तरह से अद्यतित हो। इसके लिए बूथ स्तर के अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी सत्यापित कर रहे हैं। नये मतदाताओं का नाम जोड़ा जा रहा है और जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जो अन्यत्र चले गए हैं, उनके नाम हटाए जा रहे हैं। इसके अलावा, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए स्कूलों, कॉलेजों और पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

EVM मशीनों की टेस्टिंग - 

चुनाव में तकनीकी व्यवस्था को भी और बेहतर बनाने की दिशा में काम हो रहा है। ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की जांच और रखरखाव का काम आरंभ कर दिया गया है। चुनाव में उपयोग होने वाली मशीनों की टेस्टिंग सुनिश्चित की जा रही है ताकि किसी प्रकार की तकनीकी बाधा न उत्पन्न हो।

चुनाव आयोग ने निर्देश दिए - 

चुनाव आयोग ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियों की निगरानी करें और समय-समय पर रिपोर्ट दें। इसके अलावा, निर्वाचन कार्य में नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का सिलसिला भी आरंभ हो गया है, ताकि वे चुनावी प्रक्रिया की सभी तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं से पूरी तरह परिचित हों।

राजनीतिक दल तैयारी में जुटें - 

राजनीतिक दलों ने भी आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। प्रमुख दलों द्वारा जिलास्तरीय बैठकें और जनसंपर्क अभियान शुरू किए जा चुके हैं ।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply