अपराध

यूपी STF की बड़ी सफलता: अंतरराष्ट्रीय तस्कर चंगुल से 102 दुर्लभ कछुए बरामद

By जीतेन्द्र मीना 🕒 07 Jun 2025 👁️ 64 Views ⏳ 1 Min Read
यूपी STF की बड़ी सफलता: अंतरराष्ट्रीय तस्कर चंगुल से 102 दुर्लभ कछुए बरामद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कछुओं की तस्करी में शामिल एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पिंकू लखनऊ का रहने वाला है और उसके पास से कुल 102 दुर्लभ प्रजातियों के कछुए बरामद किए गए हैं।

अंतराष्ट्रीय बाजार में ऊंचे दामों पर बेचे जाते - 

STF की टीम ने यह गिरफ्तारी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र से की। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें पिंकू को रंगे हाथों पकड़ा गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से कछुओं की तस्करी में लिप्त था और इन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंचे दामों पर बेचा जाता था। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, कछुओं की मांग चीन, मलेशिया, थाईलैंड और अन्य एशियाई देशों में काफी अधिक है।

बरामद किए गए कछुए वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित प्रजातियों में आते हैं। अधिकारियों के अनुसार, इन कछुओं की तस्करी न केवल पर्यावरण के लिए खतरा है बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय अपराध के दायरे में भी आता है। STF ने वन विभाग को सूचित कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

STF का बयान - 

हमने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 102 कछुए बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों में आंकी जा रही है। मामले की जांच जारी है और इससे जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply