कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: दो दिन पहले हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Etah News : कोतवाली नगर पुलिस को हाल ही में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो दिन पूर्व क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान लालपुर निवासी लव कुमार के रूप में हुई है, जिसे रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने आरोपी के पास से ₹4000 नकद बरामद किए हैं, जो दो दिन पहले हुई चोरी की वारदात से संबंधित बताए जा रहे हैं।
स्थानीय जानकारी और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली -
जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले कोतवाली नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर में चोरी की घटना घटी थी, जिसमें नकदी और कुछ घरेलू सामान चोरी हो गया था। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व स्थानीय जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान की। मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने लव कुमार को रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का बयान -
कोतवाली नगर थाना प्रभारी ने बताया कि, "आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने की जानकारी है। उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।"
Comments (0)
Leave a Reply