देश

1 जुलाई से तत्काल टिकट के नियमों में बड़ा बदलाव, अब आधार और OTP जरूरी

By भूपेन्द्र सिंह सोनवाल 🕒 11 Jun 2025 👁️ 23 Views ⏳ 1 Min Read
1 जुलाई से तत्काल टिकट के नियमों में बड़ा बदलाव, अब आधार और OTP जरूरी

भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग को पारदर्शी और दलाल मुक्त बनाने के लिए 1 जुलाई 2025 से नए नियम लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत अब IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है।

इसके साथ ही 15 जुलाई 2025 से बुकिंग प्रक्रिया को और सुरक्षित बनाने के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP वेरिफिकेशन भी जरूरी होगा। पहले 30 मिनट तक एजेंट्स को तत्काल टिकट बुकिंग की अनुमति नहीं होगी। ये नियम सिर्फ तत्काल टिकटों पर लागू होंगे, सामान्य टिकटों पर नहीं।

रेल मंत्रालय का कहना है कि ये बदलाव फर्जी बुकिंग, दलालों और एजेंट्स की मनमानी को रोकने और आम यात्रियों को टिकट का सही अवसर देने के लिए किए जा रहे हैं।

अब यात्रियों को IRCTC अकाउंट में आधार लिंक करना जरूरी होगा। यदि आधार लिंक नहीं है या OTP प्राप्त नहीं होता, तो टिकट बुकिंग नहीं हो पाएगी। रेलवे स्टेशन से काउंटर पर टिकट लेने के लिए भी यही प्रक्रिया अपनानी होगी।

यदि किसी यात्री को OTP या आधार लिंकिंग में समस्या आती है, तो वह IRCTC की हेल्पलाइन 139 या UIDAI की हेल्पलाइन 1947 पर संपर्क कर सकता है।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ये नियम देशभर में एकसमान रूप से लागू होंगे और हर रेलवे जोन में इनका पालन आवश्यक होगा।

🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments (0)

Leave a Reply