राजस्थान

भीलवाड़ा: रायला के राजकीय विद्यालय की जर्जर इमारत का कमरा गिरा, बड़ा हादसा टला

By जीतेन्द्र मीना 🕒 26 Aug 2025 👁️ 36 Views ⏳ 1 Min Read
भीलवाड़ा: रायला के राजकीय विद्यालय की जर्जर इमारत का कमरा गिरा, बड़ा हादसा टला

 भीलवाड़ा न्यूज – जिले के रायला कस्बे स्थित जनता कॉलोनी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। विद्यालय भवन का एक जर्जर कमरा अचानक धराशायी हो गया, लेकिन समय रहते उसे पहले ही सील कर दिए जाने से कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के समय पास के कमरे में कक्षा चल रही थी, जहां छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अहसान अली मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कमरा पिछले काफी समय से जर्जर अवस्था में था और इसके पीछे की ओर अक्सर पानी जमा रहता है, जिससे दीवारें कमजोर हो गई थीं। स्थिति को देखते हुए कुछ समय पूर्व ही इस कमरे को सील कर दिया गया था। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे जब विद्यालय में कक्षाएं चल रही थीं, अचानक एक कमरे की छत और दीवारें जोरदार धमाके के साथ गिर पड़ीं । 

हादसे की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है ताकि आगे की कार्यवाही की जा सके।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply