राजस्थान

बहुजन समाज पार्टी उदयपुर के तत्वाधान में जिला कमेटी की बैठक, जिला कार्यालय भूपालपुरा में हुई आयोजित

By समाचार कक्ष 🕒 10 Sep 2023 👁️ 111 Views ⏳ 1 Min Read
बहुजन समाज पार्टी उदयपुर के तत्वाधान में जिला कमेटी की बैठक, जिला कार्यालय भूपालपुरा में हुई आयोजित

उदयपुर: बहुजन समाज पार्टी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई ओर प्रदेश महासचिव जगदीश चन्द्र पाल ने बताया कि राजस्थान में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय संकल्प रथ यात्रा के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा पूरे प्रदेश में प्रत्येक विधानसभा में उम्मीदवारों का फीडबैक ले रहे हैं। इसके तहत दिनांक 21 सितंबर 2023 को प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा, प्रदेश प्रभारी प्रेम बारूपाल एवं प्रदेश महासचिव एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल की टीम उदयपुर पहुंचेगी तथा यहां पर विधानसभाओं के चुनाव को लेकर उम्मीदवारी का फीडबैक लेगी तथा उम्मीदवारों का चयन प्रक्रिया करेगी साथ ही पाल ने बताया कि पूरे देश मे आदिवासियों ओर दलितों पर अत्याचार चरम पर है। इसको रोकने के लिए बसपा की सरकार बनानी जरूरी है बसपा संस्थापक कांशीराम जी की बात को दोहराते हुए कहा कि जिस समाज का शासक होता है उसका कोई शोषण नही होता है तो सभी पदाधिकारियों को मिल कर काम करना है।

इस मौके पर जिला प्रभारी चन्द्र प्रकाश खटीक,  उदयपुर जिला प्रभारी सुरेश कुमार मेघवाल,  जिला अध्यक्ष जगदीश बाबरिया, जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल सेन गिरीश सोनार्थी जिला मीडिया प्रभारी प्रेम मेघवाल भूरी लाल भील मोहन लाल भील गणेश भील झाड़ोल से भीम दास भील नाना लाल वल्लभनगर विधायक प्रत्याशी मुकेश मेघवाल गोगुन्दा से दलपत गरासिया मावली से सुनील बौद्ध आकाश मेघवाल घनश्यान सालवी उपस्थित रहे।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply