राजस्थान

बबलू कुमार बने प्रियंका गांधी संगठन ऑल इंडिया के राजस्थान प्रदेश महासचिव

By समाचार कक्ष 🕒 04 Sep 2025 👁️ 121 Views ⏳ 1 Min Read
बबलू कुमार बने प्रियंका गांधी संगठन ऑल इंडिया के राजस्थान प्रदेश महासचिव

जयपुर: प्रियंका गांधी संगठन ऑल इंडिया (PGSAI) ने राजस्थान में संगठन को और मजबूत करने के लिए नई नियुक्ति की है। संगठन ने बबलू कुमार को स्टेट जनरल सेक्रेटरी (प्रदेश महासचिव) पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति 2 सितंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। बबलू कुमार की अनुशंसा प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद परिड़वाल ने की थी। इस नियुक्ति पत्र पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सतपाल सिंगला के हस्ताक्षर हैं तथा इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक कमलजीत सिंह की मंजूरी प्राप्त हुई है। संगठन ने अपने नियुक्ति पत्र में लिखा है कि बबलू कुमार से उम्मीद है कि वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही, यह भी कहा गया है कि वे सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में संगठन के विस्तार और जनता से जुड़ने में अहम योगदान देंगे।

इस अवसर पर संगठन ने बबलू कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई है कि उनकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता राजस्थान में संगठन को नई दिशा प्रदान करेगी।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply