राजस्थान

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई

By जीतेन्द्र मीना 🕒 28 Sep 2025 👁️ 46 Views ⏳ 1 Min Read
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई

मण्डरायल ( करौली ) - पूर्व मंत्री गोलमा देवी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में मण्डरायल थाने पहुंचकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ मण्डरायल थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। 

इस दौरान मनोज जादौन (पंचायत समिति सदस्य मण्डरायल ) ने कहा कि पूर्व मंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी निंदनीय हैं और इस प्रकार की टिप्पणियों से समाजिक सौहार्द्र बिगड़ता है । ऐसे समाज कंटकों के खिलाफ कारवाई की मांग की।

इस दौरान मनोज सिंह जादौन, धनश्याम मीना पांचोली, राजवीर सिंह ( मण्डल अध्यक्ष ), काशीराम मीना, मनमोहन शर्मा (महामंत्री ) रामकेश मीना पांचोली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

🏷️ Tags: #Karauli News Hindi
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply