भाजपा के नेता समय सिंह जाटव ने क्षेत्रीय पत्रकारों से की प्रेस वार्ता
भरतपुर: भाजपा के नेता व समाजसेवी समय सिंह जाटव ने क्षेत्र के वैर- भुसावर- हलैना के सभी पत्रकारों को होटल राज प्लाजा मे प्रेस वार्ता के लिए आमंत्रित किया। जहां सभी पत्रकारों का माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया । कांग्रेस के राज में क्षेत्र में बढ़ रहे भ्रष्टाचार, घोटाले, अपराध आदि के बारे में चर्चा की। समय सिंह जाटव ने कहा कि कांग्रेस के राज में सड़कों निर्माण ,भवन निर्माण में खुलेआम घोटाले हो रहे हैं। क्षेत्र में अवैध खनन हो रहे हैं। क्षेत्र में तेजी से अपराध बढ़ रहे हैं सरकारी मशीन का दुरुपयोग हो रहा है। प्रशासन इनके हाथों की कठपुतली बना हुआ है। आम जनता की कोई सुनवाई नहीं है। कांग्रेस सरकार के मंत्री व उनके समर्थक खुलेआम दोनों हाथों से लूट रहे हैं। इसलिए देश के चौथे स्तंभ मीडिया से आग्रह है कि कांग्रेस सरकार के काले चिठे को जनता के बीच उजागर करें और भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार व भ्रष्ट अधिकारियों को बेनकाब करें। समय सिंह जाटव ने कहा कि मीडिया ही सच्च का आईना दिखाने वाला है यह देश का चौथा स्तंभ है। कांग्रेस राज में जंगलराज कायम है लोकतंत्र की हत्या हो रही है ला इन आर्डर पूरी तरह से खत्म है जाटव ने सभी पत्रकारों का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया और उनके सम्मान में भोज पार्टी का आयोजन किया।
Comments (0)
Leave a Reply