🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

जयपुर में महिला से लूट की कोशिश, सिर में गंभीर चोट, आरोपी बाइक सवार फरार

By समाचार कक्ष 🕒 16 Jun 2025 👁️ 30 Views ⏳ 1 Min Read
जयपुर में महिला से लूट की कोशिश, सिर में गंभीर चोट, आरोपी बाइक सवार फरार

जयपुर के श्याम नगर इलाके में रविवार रात एक महिला से लूट की कोशिश की गई। नकाबपोश बाइक सवार बदमाश ने महिला का पर्स छीनने की कोशिश की, लेकिन छीना-झपटी में महिला सड़क पर गिर पड़ी और उसके सिर में गंभीर चोट आई।

घटना रात करीब 7:30 बजे की है जब 50 वर्षीय वंदना पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से एक बाइक सवार आया और उनका पर्स छीनने की कोशिश की। वंदना विरोध करने लगीं तो बदमाश ने झटका मारा, जिससे वह मुंह के बल सड़क पर गिर गईं। सिर पर गंभीर चोट आने से वह बेसुध हो गईं।

राहगीरों ने घायल वंदना को देखकर उनके परिवार को सूचना दी। परिवारजनों ने तुरंत उन्हें बदरवास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, लूट की कोशिश की यह वारदात CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में देखा गया कि लुटेरा झपट्टा मारता है और महिला गिरने के बाद बाइक लेकर फरार हो जाता है। पुलिस ने लुटेरे की पहचान के लिए फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और उसकी तलाश की जा रही है।


🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply