🕒 24 May 2026, Sunday
क्रिकेट

एशिया कप 2025 फाइनल: वरुण और कुलदीप की फिरकी में फंसी पाकिस्तान की पारी, 141 पर गिरे 9 विकेट

By विजेन्द्र कुमार मीना 🕒 28 Sep 2025 👁️ 45 Views ⏳ 1 Min Read
एशिया कप 2025 फाइनल: वरुण और कुलदीप की फिरकी में फंसी पाकिस्तान की पारी, 141 पर गिरे 9 विकेट

Asia Cup 2025 Final : एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान की मजबूत शुरुआत को झटका दिया। एक समय तक अच्छे लय में दिख रही पाकिस्तान की पारी अचानक बिखर गई।

टीम इंडिया को चौथी सफलता फखर जमां के रूप में मिली, जो टी20 फॉर्मेट में टेस्ट की तरह धीमी बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा और पाकिस्तान का स्कोर 126 पर चार विकेट के नुकसान तक पहुंचा।

इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा। कुलदीप यादव ने पहले शाहीन अफरीदी और फिर अगली ही ओवर में फहीम अशरफ को भी बिना खाता खोले चलता किया। पाकिस्तान ने 134 रन पर अपने आठ विकेट गंवा दिए। कुलदीप ने इस शानदार स्पेल में अब तक चार विकेट झटके हैं।

वहीं, 18वां ओवर करने आए जसप्रीत बुमराह ने तेज गेंद से हारिस रऊफ की गिल्लियां बिखेर दीं। इसके साथ ही पाकिस्तान का नौवां विकेट 141 रन पर गिर गया।

टीम इंडिया की कसी हुई गेंदबाजी और नियमित अंतराल पर गिरते विकेटों ने पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया है। अब देखना यह होगा कि पाकिस्तान आखिरी विकेट पर कितने रन और जोड़ पाता है।

🏷️ Tags: #Asia Cup 2025 Final
Author

विजेन्द्र कुमार मीना

Sports Journalist

Comments (0)

Leave a Reply