राजस्थान

हिंडौन जाते समय अशोक गहलोत का जोरदार स्वागत, बजरी को लेकर सरकार बरसे

By जीतेन्द्र मीना 🕒 04 Jul 2025 👁️ 26 Views ⏳ 1 Min Read
हिंडौन जाते समय अशोक गहलोत का जोरदार स्वागत, बजरी को लेकर सरकार बरसे

हिंडौन सिटी / दौसा । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज जयपुर से हिंडौन सिटी जाते समय दौसा जिले के लालसोट बाईपास स्थित पुलिया पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यह स्वागत दौसा विधायक दीनदयाल बेरवा के नेतृत्व में किया गया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

अशोक गहलोत समाज सुधारकों ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले की मूर्तियों के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने हिंडौन जा रहे थे। इस मौके पर उन्होंने राजस्थान की मौजूदा भजनलाल शर्मा सरकार पर तीखा हमला बोला और बजरी माफियाओं के बढ़ते प्रभाव को लेकर चिंता जताई।

बजरी माफियाओं पर गंभीर आरोप

मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा, "राज्य में ऊपर से लेकर नीचे तक हर कोई गुस्से में है। लोगों को बजरी बहुत महंगी मिल रही है, जो एक बेहद खतरनाक स्थिति है।" उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में बजरी माफिया सक्रिय हैं और यह सब बिना सरकारी संरक्षण के संभव नहीं हो सकता।

गहलोत ने सवाल उठाते हुए कहा, "बजरी माफिया क्यों इतने ताकतवर हो गए? क्योंकि कोई न कोई तो इनके पीछे है। अगर सरकार की मंशा साफ होती तो अब तक इस पर सख्त कार्रवाई हो चुकी होती।"

जनता में बढ़ रही नाराजगी

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता इस स्थिति से बेहद नाराज़ है। "घर बनाने वाले मध्यमवर्गीय और निम्नवर्गीय लोग सबसे ज़्यादा प्रभावित हो रहे हैं। इतनी महंगी बजरी से निर्माण कार्य ठप हो रहे हैं। सरकार को इस पर तुरंत रोक लगानी चाहिए,"

समाज सुधारकों के प्रति सम्मान

हिंडौन में आयोजित कार्यक्रम में अशोक गहलोत ने ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले की मूर्तियों का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि ये दोनों महान विभूतियाँ सामाजिक समानता और शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणा स्रोत हैं।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply