राजस्थान

अंता विधानसभा उपचुनाव 11 नवंबर को, नरेश मीणा ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान

By जीतेन्द्र मीना 🕒 07 Oct 2025 👁️ 55 Views ⏳ 1 Min Read
अंता विधानसभा उपचुनाव 11 नवंबर को, नरेश मीणा ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान

बारां: राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख तय हो गई है। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को उपचुनाव की घोषणा करते हुए बताया कि इस सीट पर 11 नवंबर को मतदान होगा और 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी।

यह सीट पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई थी। दरअसल, कंवरलाल को एक बीस साल पुराने आपराधिक मामले में राजस्थान हाईकोर्ट से सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद मई 2025 में विधानसभा ने उनकी विधायकी रद्द कर दी थी।

संविधान के अनुसार, किसी भी खाली हुई विधानसभा सीट पर छह महीने के भीतर उपचुनाव कराना अनिवार्य होता है, और इसी के तहत अब अंता में चुनाव कराया जा रहा है।

बीते कुछ समय से यह चर्चा भी थी कि राज्य सरकार ने कंवरलाल मीणा की सजा कम करने का प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा है। यदि राज्यपाल प्रस्ताव को मंजूरी देते, तो उपचुनाव की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने के साथ ही इन अटकलों पर विराम लग गया है।

नरेश मीणा ने किया ताल ठोकने का ऐलान

इस बीच नरेश मीणा ने अंता सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वे प्रमोद जैन भाया के कट्टर विरोधी माने जाते हैं। माना जा रहा है कि अगर कांग्रेस ने भाया को दोबारा टिकट दिया, तो नरेश मीणा निर्दलीय मैदान में उतर सकते हैं।

क्या कांग्रेस फिर से भाया पर लगाएगी दांव?

2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कंवरलाल मीणा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया को हराया था। हाड़ौती क्षेत्र में भाया कांग्रेस का मजबूत चेहरा माने जाते हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बार भी कांग्रेस भाया पर भरोसा जता सकती है।

राजनीतिक गर्मी बढ़ने लगी है और आने वाले दिनों में अंता उपचुनाव दिलचस्प मोड़ ले सकता है। सभी की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि कांग्रेस किस चेहरे को मैदान में उतारेगी और नरेश मीणा की रणनीति क्या होगी।

🏷️ Tags: #Anta Assembly by-election
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply