राजस्थान

धौलपुर में पशु तस्करी का भंडाफोड़: 8 तस्कर गिरफ्तार, 39 मवेशी मुक्त

By समाचार कक्ष 🕒 29 May 2025 👁️ 31 Views ⏳ 1 Min Read
धौलपुर में पशु तस्करी का भंडाफोड़: 8 तस्कर गिरफ्तार, 39 मवेशी मुक्त

धौलपुर जिले में पुलिस ने पशु तस्करी के एक बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए 8 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है और 39 मवेशियों को तस्करी से मुक्त कराया है। यह कार्रवाई सरमथुरा थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में की।

थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चार पिकअप वाहन उत्तर प्रदेश की ओर पशुओं को ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर चारों वाहनों को रोका और जांच के दौरान पाया कि उनमें मवेशियों को बेहद अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा गया था।

पुलिस ने मौके से ही सभी 8 तस्करों को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे मवेशियों को उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने ले जा रहे थे। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपियों को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई से पशु तस्करों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और क्षेत्र में पुलिस की तत्परता की सराहना हो रही है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply