राजस्थान

करौली अस्पताल में रक्त की कमी के बीच युवाओं ने किया जीवनरक्षक रक्तदान

By जीतेन्द्र मीना 🕒 27 Sep 2025 👁️ 44 Views ⏳ 1 Min Read
करौली अस्पताल में रक्त की कमी के बीच युवाओं ने किया जीवनरक्षक रक्तदान

करौली जिले के अस्पताल में बीते कुछ दिनों से रक्त की कमी के चलते मरीजों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति तब बदली जब सोशल मीडिया पर यह जानकारी फैलते ही कई जागरूक युवाओं ने आगे आकर रक्तदान किया और अनेक मरीजों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

इस मानवीय पहल में कमलेश घुनावत कसेड़ ने सोनाक्षी जाटव (अतेवा) के लिए रक्तदान किया, वहीं रवि घुनावत कसेड़ ने मनीषा गुर्जर, वीरसिंह जाटव ने कुंवरलाल मीना (सरमथुरा), तथा हंसराम मीना कसेड़ ने नरोत्तम जाटव (बुगड़ार) के लिए रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

सुमन ब्लड बैंक, हिंडौन सिटी से ल्हौरी निवासी एक मरीज को दो यूनिट रक्त की व्यवस्था की गई। कमरसिंह मीना (RAC) के प्रयास से सुनीता मीना के लिए भी समय पर रक्त उपलब्ध कराया गया। इसी कड़ी में मुकेश मीणा (बूकना) ने हेमराज, और भारत सिंह मीना (ग्वारीडाडा) ने सोनिया मीना के लिए रक्तदान किया।

मौके पर गोवर्धन मीना, खुशीराम मीना, रामकेश गुर्जर, शीशराम मीना, सतीश मीना, जितेंद्र मीना, राजवीर मीना, शोभाराम मीना सहित ब्लड बैंक स्टाफ प्रदीप कुमार और विकास शर्मा मौजूद रहे।

🏷️ Tags: #Latest news Karauli | Rajasthan News | Breaking News Karauli | Blood Donation Team | Karauli
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply