गुजरात

अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग 787 विमान क्रैश: 232 यात्री सवार, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी थे शामिल

By जीतेन्द्र मीना 🕒 12 Jun 2025 👁️ 243 Views ⏳ 1 Min Read
अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग 787 विमान क्रैश: 232 यात्री सवार, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी थे शामिल

Ahmedabad Air India Plane Crash Update : गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में गुरुवार, 12 जून 2025 को एक दिल दहला देने वाली विमान दुर्घटना घटी। एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान, जो लंदन के लिए उड़ान भरने वाला था, टेक-ऑफ के तुरंत बाद मेघाणी नगर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे। इस हादसे में अब तक 30 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। यात्रियों में 52 ब्रिटिश और 6 पुर्तगाली नागरिक भी थे।

घटना का वीडियो देखें - 

विमान ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरी। टेक-ऑफ के तुरंत बाद पायलट ने ATC को MAYDAY कॉल की, लेकिन इसके बाद विमान से संपर्क टूट गया। विमान हवाई अड्डे की सीमा से बाहर मेघाणी नगर क्षेत्र में गिरा, जिससे काले धुएं का गुबार उठता देखा गया। स्थानीय लोगों ने तेज धमाके की आवाजें भी सुनीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई

राहत और बचाव कार्य जारी - 

घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियां, पुलिस और चिकित्सा दल तैनात हैं। तीन NDRF टीमों को गांधीनगर और वडोदरा से मौके पर भेजा गया है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है, और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं।

प्लेन में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी मौजूद थे - 

इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी विमान में सवार थे। उनकी स्थिति के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। उनके परिवार में चिंता का माहौल है। विजय रूपाणी अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। रूपाणी की 12 नंबर सीट थी।

DGCA ने टीम गठित की - 

घटना के कारणों की जांच के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने टीम गठित की है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, तकनीकी खराबी या मौसम से जुड़ी कोई समस्या संभावित कारण हो सकती है। एयर इंडिया और DGCA घटना की जानकारी एकत्र कर रहे हैं।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के समय एक व्यक्ति लाइव वीडियो बना रहा था 

पूरे देश में शोक की लहर - 

यह हादसा न केवल गुजरात बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ा झटका है। पूरे राज्य में शोक की लहर है, और लोग पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। 

RJD के पूर्व प्रत्याशी देव कुमार चौरसिया ने भी हादसे पर प्रतिक्रिया दी है लिखा है - "अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर ने सभी को व्यथित कर दिया है। पीड़ितों और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना।"

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply