राजस्थान

Ahemdabad Plane Crash: बांसवाड़ा के एक ही परिवार के 5 सदस्यों की दर्दनाक मौत, पूरे इलाके में शोक की लहर

By जीतेन्द्र मीना 🕒 13 Jun 2025 👁️ 57 Views ⏳ 1 Min Read
Ahemdabad Plane Crash: बांसवाड़ा के एक ही परिवार के 5 सदस्यों की दर्दनाक मौत, पूरे इलाके में शोक की लहर

Ahemdabad Plane Crash : गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में गुरुवार को हुए एक दिल दहला देने वाले विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस भीषण दुर्घटना में 297 लोगों की जान चली गई, मरने वालों में 241 विमान यात्री और 56 स्थानीय लोग शामिल है। जिनमें राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के एक ही परिवार के पांच सदस्य भी शामिल हैं। यह हादसा न सिर्फ तकनीकी विफलता का प्रतीक बन गया है, बल्कि इसने कई घरों को उजाड़ दिया है।

राजस्थान छोड़ जा रहे थे लंदन -  

बांसवाड़ा, राजस्थान की डॉक्टर फैमिली हमेशा के लिए भारत छोड़कर लंदन शिफ्ट होने जा रही थी, प्लेन क्रैश में इस पूरे परिवार की मौत हो गई । मृतकों में डॉ कौनी व्यास, उनके पति डॉ प्रदीप जोशी, और उनके तीन बच्चे-प्रद्युत जोशी, मिराया जोशी और नकुल जोशी शामिल हैं। डॉ. प्रदीप जोशी एक प्रतिष्ठित डॉक्टर थे और बीते कई वर्षों से अपने परिवार के साथ बाड़मेर में निवास कर रहे थे ।

स्थानीय प्रशासन ने जताया शोक -

बांसवाड़ा जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रशासन की ओर से परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया गया है। हादसे के बाद से लोग सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि संदेश साझा कर रहे हैं और पीड़ित परिवार के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं।

जांच के आदेश, विमान हादसे की वजह अब तक साफ नहीं- 

इस भयावह हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, तकनीकी खराबी या मौसम की खराब स्थिति संभावित कारणों में से हो सकती है, लेकिन सटीक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक - 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा है -गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में राजस्थान के निवासियों सहित अनेक नागरिकों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। राजस्थान सरकार संबंधित अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए हुए है और इस दु:ख की घड़ी में मृतकों के परिजनों एवं घायल नागरिकों के साथ पूर्ण तत्परता के साथ खड़ी है।

सीएम भजनलाल ने कहा कि अब तक इस विमान में राजस्थान के 12 यात्रियों के सवार होने की जानकारी मिली है। ये यात्री उदयपुर, बांसवाड़ा, बीकानेर और बालोतरा जिले के निवासी थे

यह हादसा न केवल एक विमान दुर्घटना है, बल्कि कई परिवारों के लिए एक ऐसा जख्म है जो कभी नहीं भर सकेगा। बांसवाड़ा के प्रदीप जोशी और उनके परिवार की असमय मृत्यु ने यह याद दिला दिया है कि जीवन कितना अनिश्चित और नाजुक है। देश इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।

🏷️ Tags: #Latest News Rajasthan | Ahmedabad Plane Crash Update | हिंदी न्यूज राजस्थान | ब्रेकिंग न्यूज़ राजस्थान
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply