राजस्थान

करौली पुलिस ने अपहरण और फिरौती के आरोपी इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

By समाचार कक्ष 🕒 10 Jun 2025 👁️ 36 Views ⏳ 1 Min Read
करौली पुलिस ने अपहरण और फिरौती के आरोपी इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

करौली, राजस्थान — करौली पुलिस ने 16 नवम्बर 2023 को हुए अपहरण और फिरौती के गंभीर मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी अपराधी रवि मीना उर्फ गजराज को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी कोतवाली थाना अधिकारी अध्यात्म गौतम के नेतृत्व में की गई।

थाना अधिकारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने गांव मीना बड़ौदा की ओर जा रहा है। इसके आधार पर काशीराम पुरा में पुलिस ने नाकाबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी पहाड़ियों की ओर भाग निकला, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी रवि मीना उर्फ गजराज, सवाई माधोपुर जिले के वजीरपुर थाना क्षेत्र स्थित मीना बडौदा गांव का निवासी है। इस मामले में पूर्व में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि एक नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

पीड़ित इंद्रा कॉलोनी निवासी प्रकाश धोबी ने एफआईआर में बताया कि उसका पोता अंकित 16 नवम्बर को सुबह बाल कटवाने बस स्टैंड गया था। वहीं से कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसे कार में डालकर अगवा कर लिया और फिर अंकित के ही मोबाइल से 50 हजार रुपए की फिरौती मांगी। असफलता पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

इस कार्रवाई में एएसआई प्रताप सिंह, हेड कॉन्स्टेबल खेम सिंह, विजय सिंह, राजा सिंह, वीर प्रताप, मुनीम और गजराज शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है, ताकि मामले की आगे की जांच की जा सके।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply