राजस्थान

जयपुर में एटीएम हैकिंग से चोरी, मास्टर चाबी और टेप ट्रिक से करता था कैश गायब

By समाचार कक्ष 🕒 14 Jun 2025 👁️ 49 Views ⏳ 1 Min Read
जयपुर में एटीएम हैकिंग से चोरी, मास्टर चाबी और टेप ट्रिक से करता था कैश गायब

जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में एटीएम हैक कर रुपये चुराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक पूर्व एटीएम सर्विस कर्मी दौलतराम सैनी (32) को गिरफ्तार किया है, जो बेहद शातिर तरीके से मशीन की तकनीकी जानकारी का दुरुपयोग कर रहा था।

डीसीपी (वेस्ट) अमित कुमार के अनुसार, आरोपी पहले एटीएम मशीन की सर्विसिंग करता था, इसलिए उसे मशीन की आंतरिक बनावट और प्रक्रिया की गहरी जानकारी थी। उसने एसबीआई एटीएम मशीन की कैश निकासी प्लेट को मास्टर चाबी से खोलने की तकनीक अपनाई। उसमें सेलो टेप चिपका देता जिससे नकदी बाहर न निकले।

जब ग्राहक एटीएम से पैसे निकालता, तो मैसेज तो आता लेकिन पैसा बाहर नहीं आता। बाद में वह ग्राहक के जाने के बाद सेलो टेप हटाकर पैसे निकाल लेता था। पुलिस ने मास्टर चाबी भी जब्त कर ली है और आगे की पूछताछ जारी है।

यह मामला साइबर क्राइम और तकनीकी ठगी की नई तस्वीर सामने लाता है, जो बैंकिंग सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply