समाचार

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल, किया जयपुर रैफर

By जीतेन्द्र मीना 🕒 11 Nov 2024 👁️ 192 Views ⏳ 1 Min Read
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल, किया जयपुर रैफर

Karauli Hindaun News | हिंडौन सिटी बयाना मार्ग स्थित नेहरू बीएड कॉलेज के पास रविवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से रेफर किया गया है।घटना के बाद युवक का शव जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया। कोतवाली थाना के सहायक उप निरीक्षक ओमी राय ने बताया कि मृतक हिंडौन के कैलाश नगर स्थित गोरख नाथ नगर निवासी मोंटू प्रजापत (25) पुत्र गोविंद है। घायल युवक महस्वा निवासी रोहिताश मीना (25) पुत्र सिंहराज मीना है। मृतक मोंटू प्रजापत के पिता गोविंद ने मामले में रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि उसका पुत्र मोंटू व महस्वा निवासी रोहिताश बिजली फिटिंग का काम करते है। इसी काम के लिए दोनों युवक बाइक पर सूरौठ की तरफ जा रहे थे। उन्हें दोपहर बारह बजे सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के वक्त वह ढहरा में हलवाई का कार्य कर रहे थे। जिसके बाद जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने व उसके पुत्र की मौत होने की रिपोर्ट दी है। परिजनों द्वारा रिपोर्ट मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया।

मृतक के दो पुत्र राज (7), कान्हा (4) व पुत्री सृष्टि (3) वर्ष है। मृतक का बड़ा भाई राजवीर बल्लभ गढ़ में मार्बल फिटिंग का मजदूरी कार्य करता है। इधर ड्यूटी डॉक्टर पंकज गर्ग ने बताया दुर्घटना में युवक के सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गयी। घायल दूसरे युवक रोहिताश मीना के सिर में भी गंभीर चोट आयी है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया है।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply