उत्तराखंड

केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार, पायलट समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत

By जीतेन्द्र मीना 🕒 15 Jun 2025 👁️ 117 Views ⏳ 1 Min Read
केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार, पायलट समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में हादसा : उत्तराखंड के केदारनाथ धाम से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। रविवार की सुबह एक निजी हेलिकॉप्टर, जो तीर्थयात्रियों को लेकर गुप्तकाशी जा रहा था, वह गौरीकुंड के पास जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट समेत सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा कैसे हुआ?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आर्यन एविएशन का यह हेलिकॉप्टर केदारनाथ धाम से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद रडार से गायब हो गया था। बाद में स्थानीय ग्रामीणों ने गौरीकुंड के पास जंगलों में धुएं के गुबार और आग की लपटें देखीं। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हेलिकॉप्टर में आग लग चुकी थी और सभी सवारों की मौत हो चुकी थी।

मरने वालों में कौन-कौन थे?

हेलिकॉप्टर में एक पायलट और 6 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकतर श्रद्धालु थे जो केदारनाथ यात्रा पूरी कर गुप्तकाशी लौट रहे थे। मृतकों में राजकुमार जयसवाल, श्रद्धा जयसवाल, काशी जयसवाल, तुष्टि सिंह, विनोद, विक्रम सिंह और कैप्टन राजीव शामिल हैं। शवों के बुरी तरह से जले होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में गिरा है। 

हेलिकॉप्टर सेवा पर उठे सवाल - 

यह कोई पहली बार नहीं है जब केदारनाथ यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ हो। इससे पहले भी कई बार तकनीकी खराबी या मौसम संबंधी कारणों से ऐसे हादसे हो चुके हैं। अब एक बार फिर इन निजी हेलिकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

नोडल अधिकारी हेली/पर्यटन अधिकारी रुद्रप्रयाग राहुल चौबे ने कहा "सुबह सूचना प्राप्त हुई कि आर्यन एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर केदारनाथ से वापस आते समय हादसे का शिकार हो गया। हेलीकॉप्टर में 5 यात्री, एक 23 महीने का बच्चा और पायलट राजीव सवार थे। मौसम खराब होने के कारण पायलट ने हेलीकॉप्टर को वेली से बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन हेलीकॉप्टर गौरीकुंड से ऊपर क्रैश हो गया। जिसमें प्रशासन द्वारा NDRF और SDRF की टीमें मौके पर तैनात हैं।"

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply